{"_id":"5c705a81bdec224ca3491a3a","slug":"201550867073-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र- सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए 25 से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र- सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए 25 से आवेदन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चररशिप के लिए काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) यूजीसी नेट परीक्षा के आवेदन 25 फरवरी से शुरू होंगे। इसकी परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर ने यूजीसी नेट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए 25 फरवरी से 18 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एमएससी या समकक्ष में सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 55 प्रतिशत और एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, ओबीसी के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है। आवेदक की आयु एक जनवरी 2019 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड के रुड़की सहित देश के 27 शहरों में सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन किया जाएगा।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.csirhrdg.res.in