फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आज की जरूरत : सेमवाल

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आज की जरूरत : सेमवाल

Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आज की जरूरत : सेमवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के निदेशक एचसी सेमवाल ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आज की जरूरत है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायती राज ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट पालिसी बनाई है। इसी क्रम में इंडसइंड बैंक के सीएसआर के जरिये डोईवाला विकासखंड के भोगपुर कलस्टर के आठ ग्राम पंचायतों में इसकी शुरुआत कर दी गई है।

निदेशक एचसी सेमवाल शुक्रवार को कनक चौक स्थित एक होटल में पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित प्रेरक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक मॉडल प्रोसेसिंग सेंटर बनाए जाने का प्रयास है। इस दौरान पंचायतीराज विभाग के सहायक निदेशक मनोज तिवारी, वित्त नियंत्रक प्रतिमा पैन्यूली, पूर्व संयुक्त निदेशक द्वारिका प्रसाद देवराडी, इंडसइंड बैंक के कारपोरेट सर्विसेज एंड सीएसआर के प्रमुख अद्वैत, इंडसइंड बैंक के मैनेजर संदीप सेमवाल आदि ने विचार रखे। इस दौरान प्रदेश के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर बनी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed