फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दीपाली के गीतों पर जमकर झूमे छात्र

दीपाली के गीतों पर जमकर झूमे छात्र

Sat, 01 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
दीपाली के गीतों पर जमकर झूमे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून बिजनेस स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रबंधकीय महोत्सव (मैनफेस्ट) के अंतिम दिन ‘हमारी अधूरी कहानी’ की फेम प्ले बैक सिंगर दीपाली साठे के गीतों पर छात्रों ने खूब मस्ती की। इसके अलावा मैनफेस्ट ट्रॉफी दून बिजनेस स्कूल के छात्रों ने जीती। मैनफेस्ट में देशभर के 40 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के छात्र शामिल हुए।

दून बिजनेस स्कूल में शुुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें ‘डेवील्स एडवोकेट’ की प्रस्तुति में दून बिजनेस स्कूल के विशाल द्विवेदी ने पहला, आईएमएस यूनिवर्सिटी के मनु दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया ने कहा कि मैनफेस्ट का उद्देश्य छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना है। डीबीएस ग्रुप की ट्रस्टी डॉॅ. अंजुम अग्रवाल ने कहा कि मैनफेस्ट से छात्रों को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच मिलता है। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एसके अग्रवाल, सत्या देवी, मोहित अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ. एचएस ग्रेवाल, ललित कुमार, नवज्योति सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed