फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आक्रोशित स्टाफ नर्स, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

आक्रोशित स्टाफ नर्स, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 23 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित स्टाफ नर्स, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
आक्रोशित स्टाफ नर्स, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून महिला अस्पताल में उक्रांद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए स्टाफ नर्स, कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रकरण की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता और दून अस्पताल के सीएमएस मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित स्टाफ नर्स व कर्मचारियाें को समझाकर कार्य बहिष्कार समाप्त कराया।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता के साथ बैठक के दौरान स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे अस्पताल में भर्ती मरीजों की दिन रात सेवा करते हैं। ऐसे में उन पर मरीजों की प्रताड़ना का आरोप लगाना सरासर गलत हैं। उन्होंने उक्रांद पदाधिकारियोें और कार्यकर्ताओं पर गाली गलौज करने व अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल में मरीजों-तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। डॉ. गुप्ता का कहना है कि अभद्रता की जांच कराई जाएगी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करना और इलाज में व्यवधान डालने को जायज नहीं ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed