फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रतिष्ठा महासंकल्प में आज जुटेंगे गो भक्त

प्रतिष्ठा महासंकल्प में आज जुटेंगे गो भक्त

Sun, 09 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठा महासंकल्प में आज जुटेंगे गो भक्त
प्रतिष्ठा महासंकल्प में आज जुटेंगे गो भक्त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश भर के हजारों गो भक्त रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रतिष्ठा महासंकल्प में जुटेंगे। इस दौरान राज्य सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है।
तहसील चौक स्थित एक होटल में पत्रकारोें से बात करते हुए गोपाल मणि महाराज ने बताया कि भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर परेड ग्राउंड में प्रतिष्ठा महासंकल्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से हजारों गो भक्त जुटेंगे। महासंकल्प में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 45 विधायकों ने भी गो को राष्ट्र माता बनाने के लिए समर्थन पत्र दिया है।
विज्ञापन

महासंकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में पांच मांगें सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। जिसमें गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजे जाने। किसानों से गोबर क्रय कर उसका उपयोग खाद, रसोई गैस, बायो डीजल और पेट्रोल के विकल्प के रूप में किए जाने। संस्कारवान भारत के लिए 10 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को निशुल्क भारतीय नस्ल की गायों का दूध उपलब्ध कराने। गायों के लिए गो चरान भूमि सुरक्षित किए जाने और घरों से निकाली गई गायों के लिए आदर्श गोशालाओं की व्यवस्था किए जाने की मांग शामिल है। गोपाल मणि ने बताया कि मंच दस सालों से गोमाता को राष्ट्रमाता दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में मनोहरलाल जुयाल, बलबीर पंवार, सुभाष शर्मा, आचार्य विपिन जोशी, विनोद कपरवान, सरला मैथानी, तेजराम नौटियाल, डॉ. राम भूषण बिजल्वाण, अजयपाल सिंह रावत, शूरवीर सिंह, यशवंत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed