{"_id":"5b50f2054f1c1b4d748b5de7","slug":"201532031493-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में हंसे और ठूमकें लगाने से पीछे नहीं हटे रजनीकांत -दूसरे दिन भी कमरा रजनी सर पर फिल्माए गए तेलुगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में हंसे और ठूमकें लगाने से पीछे नहीं हटे रजनीकांत -दूसरे दिन भी कमरा रजनी सर पर फिल्माए गए तेलुगू
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद कमरे में रजनीकांत ने लगाए ठुमके और ठहाके
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गुनियाल गांव के शाहीन बाग में सुपरस्टार रजनीकांत बंद कमरे में कभी हंसते तो कभी ठुमकते हुए नजर आए। शूटिंग के दूसरे दिन तेलुगू फिल्म के गाने के कुछ शॉट फिल्माए गए। चेन्नई से रजनीकांत को हंसाने तमिल फिल्मों के निर्देशक व फिल्मों के कॉमेडियन चिनी जायांथ दून पहुंचे। शुक्रवार को रजनीकांत चिन्नी के साथ शाहीन बाग की किचन में खाना पकाते नजर आएंगे।
शहर में इन दिनों रजनीकांत की ही चर्चाएं चल रही हैं। बुधवार को एफ आरआई से निराश लौटे कई प्रशंसक बृहस्पतिवार को सुबह से ही उनकी एक झलक के लिए गुनियाल गांव के शाहीन बाग में जा पहुंचे। सुबह साढ़े आठ बजे जब रजनीकांत शूटिंग स्थल पर पहुंचे तो शाहीन बाग के गेट पर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।
सुबह से बंद कमरे में तेलुगू गीत के दृश्य फिल्माए गए। दोपहर बाद चिनी जायांथ के पहुंचते ही रजनीकांत के साथ हंसी के दृश्य फिल्माए गए। बताया जा रहा है कि चिनी और रजनीकांत ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। भव्य तरीके से सजाए गए शाहीन बाग के किचन में शुक्रवार को रजनीकांत के खाना पकाने का दृश्य फिल्माया जाएगा। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ को काबू करने में प्रोडक्शन यूनिट को खासी मशक्कत करनी पड़ी।