{"_id":"5b15a0724f1c1bf46e8b6189","slug":"201528143986-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी सम्मानित
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सोमवार को पूर्व भारतीय स्पिनर और बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी को सम्मानित किया। सुनील जोशी सोमवार दोपहर यूपीसीए कानपुर और केनरा बैंक बंगलूरू का मुकाबला देखने रेंजर्स ग्राउंड पहुंचे थे।
बता दें, रेंजर्स ग्राउंड में 36वीं ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को यूपीसीए कानपुर और केनरा बैंक बंगलूरू के बीच मुकाबला था। इसी बीच पहुंचे सुनील जोशी को एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर जोशी ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से काफी लगाव है। भविष्य में अवसर मिलने पर घूमने जरूर आएंगे। जोशी ने करीब 40 मिनट तक मैच देखा। इसके बाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।