{"_id":"5b09c8874f1c1bae6e8b4ba7","slug":"201527367815-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा बुजुर्गों बच्चों को मिलेगा ‘अपना घर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा बुजुर्गों बच्चों को मिलेगा ‘अपना घर’
Updated Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से बाल वनिता आश्रम में ‘बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ’ को लेकर कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बेसहारा बुजुर्गों, बच्चोें के लिए ‘अपना घर’ जैसी योजनाएं संचालित करने पर जोर दिया।
बाल संरक्षण आयोग अध्यक्षा ऊ षा नेगी ने कहा कि बाल अधिकारों को लेकर आयोग का रुख साफ है। बाल अधिकारों का हनन किसी भी सूरत मेें नहीं होने दिया जाएगा। आयोग अध्यक्षा ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग बेसहारा बुजुर्गों, बच्चोें के लिए ‘अपना घर’ जैसी योजनाएं संचालित करने पर विचार विमर्श कर रहा है। इस मौके पर हर्षल फाउंडेशन की ओर से आश्रम में एक सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगायी गई। इस अवसर पर जुनून डांस की डायरेक्टर अर्चना सिंघल व मंजू श्रीवास्तव के निर्देशन में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मधु जैन, सचिन जैन, शैल ढींगरा, रंजीत सिंह डॉ. शक्ति कंसल, ओम प्रकाश नागियान, सचिन जैन, राजकुमार तिवारी, तजिंदर चावला, विमल कुमार, मीनू गोयल चौधरी आदि उपस्थित रहे।