{"_id":"5b008b3d4f1c1bd3408b68bb","slug":"201526762301-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर लौटे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर लौटे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, ऑपरेशन शुरू
Updated Sun, 20 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के ड्यूटी पर लौट आने के बाद दून अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। एनेेस्थीसिया विशेषज्ञों के लौटने के बाद शनिवार को कई गंभीर मरीजों ऑपरेशन किए गए।
बीते दिनों दून अस्पताल में तैनात दो सीनियर रेजीडेंट के नौकरी छोड़ने और तीन एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के अवकाश पर चले जाने की वजह से गंभीर मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के न होने के कारण मेजर सर्जरी के अलावा छोटे ऑपरेशन भी ठप थि। इसके चलते तीमारदार गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल लेकर चले गए थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक से दूसरे मेडिकल कॉलेजों से एनेस्थीसिया विशेषज्ञों को दून अस्पताल से संबद्ध करने की मांग की थी। इसी बाच शनिवार से अवकाश पर गए तीनों एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के ड्यूटी पर लौट आने के बाद मरीजों का ऑपरेशन शुरू हो गया है। दून अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके टम्टा ने बताया कि गंभीर मरीजों के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। अस्पताल में अब किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है।