फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी छात्र दाखिलों से रह गए वंचित

निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी छात्र दाखिलों से रह गए वंचित

Fri, 13 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी  छात्र दाखिलों से रह गए वंचित
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी दाखिलों के अंतिम दिन शुल्क विवाद के चलते काफी संख्या में छात्र दाखिलों से वंचित रह गए। छात्रों ने इसकी शिकायत चिकित्सा शिक्षा विभाग से की तो विभाग ने निजी मेडिकल कॉलेजों की खामियां गिनाते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी है। वहीं निजी कॉलेजों का कहना है कि हाईकोर्ट से मिली छूट के तहत ही छात्रों से नया शुल्क लिया गया है।
प्रदेश के एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज और हिमालयन मेडिकल कॉलेज सहित सरकारी कॉलेज में पीजी दाखिलों की पहले चरण की काउंसिलिंग की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार (12 अप्रैल) थी। इसके चलते बड़ी संख्या में राज्य कोटे से सीट पाने वाले छात्र दाखिला लेने पहुंचे थे। छात्रों को भरोसा था कि सरकार के निर्देशों के तहत फिलहाल पुरानी फीस पर ही दाखिला मिल जाएगा, लेकिन कॉलेज पहुंचने पर फीस सुनकर छात्र अवाक रह गए। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट ने हमें नया शुल्क लेने के बाबत राहत दे चुका है। ऐसे में जो छात्र नया शुल्क देंगे, केवल उन्हीं को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर छात्र बेहद परेशान नजर आए और कई छात्रों ने इसकी शिकायत चिकित्सा शिक्षा विभाग से की। छात्रों का कहना था कि यह उनके साथ धोखा है। सरकार कह रही है कि पुराने शुल्क पर दाखिले होंगे और हाईकोर्ट के आदेश पर शुल्क परिवर्तित होगा जबकि निजी कॉलेज नए शुल्क पर दाखिले देने की बात कह रहे हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं। सरकार और कॉलेजों की इस खींचतान से उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि वे अखिल भारतीय स्तर पर मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा नीट देकर यहां पहुंचे थे। स्टेट कोटे से सीटें आवंटित हुई थीं, लेकिन कॉलेज ने दाखिला नहीं दिया है। इस मामले में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि हाईकोर्ट ने यह व्यवस्था की है कि 2018 में वह एसजीआरआर विवि द्वारा निर्धारित शुल्क ले सकते हैं। शुल्क संबंधी पूरा विवरण हाईकोर्ट में जमा करा दिया गया है। हाईकोर्ट का फैसला मान्य होगा। दूसरी ओर, हिमालयन मेडिकल कॉलेज शुल्क मामले के लिए स्वामी राम हिमालयन विवि के कुलपति डॉ. विजय धस्माना को फोन किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जब उनका पक्ष आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।


---
हमारे संज्ञान में दोनों कॉलेजों का नया शुल्क वसूलने का मामला आया है। हाईकोर्ट के आदेश और सरकार के नियमों के हिसाब से यह सरासर गलत है। छात्रों का नुकसान हुआ है। हमने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।
-डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed