{"_id":"5ab959474f1c1b92778b7931","slug":"201522096455-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण को लेकर निकाली जन चेतना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण को लेकर निकाली जन चेतना रैली
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
देहरादून। सृजन एजुकेशनल सोसायटी ने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सोमवार को जन चेतना रैली निकाली। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सोसायटी के कार्यालय से शुरू हुई जन चेतना रैली शहीद गिरीश भद्री चौक, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, टी स्टेट होते हुए बंगाली कोठी चौक पर समाप्त हुई। शहीद गिरीश भद्री चौक पर मोमबत्ती जलाकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्य आंदोलनकारी गुड्डी थपलियाल ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के लिए लड़ाई जारी रहेगी। सेवानिवृत्त कैप्टन एसएस भंडारी और एनसी बहुगुणा ने भी विचार रखे। इस मौके पर गिरीश सकलानी, रामेश्वर बहुगुणा, अनमोल बिंजोला, अनिल भट्ट, मोहन सिंह नेगी, जगदीश सकलानी, सुलोचना आदि मौजूद रहे।