फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेरोजगारों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

बेरोजगारों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इससे लगभग 15 बेरोजगार घायल हो गए। इस दौरान पुलिस और बेरोजगारों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने करीब 100 बेरोजगारों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बेरोजगार संघ से जुड़े बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें डीजीपी कार्यालय से आगे नहीं बढ़ने दिया। यहां रोकने पर पुलिस और बेरोजगारों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान बेरोजगारों की ओर से पुलिस पर पत्थर फेंके जाने पर पुलिस ने बेरोजगारों पर लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद में परेड ग्राउंड में हुई सभा में बेरोजगारों ने कहा कि समूह ‘ग’ के सभी खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। इसके अलावा अधियाचन की ओर से समाप्त किए गए सभी दस हजार पदों पर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कराई जाए।
विज्ञापन

संगठन के संरक्षक सुनील रावत ने कहा कि पटवारी के 1200 पदों, वन आरक्षी के 1500 एवं पुलिस में सिपाही के 1800 पदों सहित सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। अभियान चलाकर विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सभी पदों पर भर्ती की जाए। इस मौके पर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, उपाध्यक्ष पीसी पंत, महासचिव कुलदीप चौहान, कोषाध्यक्ष यशपाल बिष्ट, सलाहकार सचिन थपलियाल, जयदीप सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेरोजगारों की प्रमुख मांगें
1. प्रत्येक विद्यालय में विशिष्ट अध्यापक और कंप्यूटर अध्यापक के पद सृजित हों।
2. डिप्लोमा फार्मेसी के पदों पर भर्ती के लिए जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए।
3. प्रत्येक विद्यालय में योग एवं शारीरिक शिक्षक के पद बहाल किए जाएं।
4. सहायक लेखाकार के पदों में ‘ओ’ लेवल की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
--
इन बेरोजगारों को आईं चोटें
पुलिस के लाठियां बरसाने से गंभीर रावत, पिंकी रावत, सचिन, चंडी प्रसाद, हेमचंद, जगदीश सहित कुछ अन्य बेरोजगारों को चोटें आई हैं। इसमें दो बेरोजगारों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, कुछ अन्य बेरोजगारों को मामूली चोेटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed