फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीण बैंक के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप

ग्रामीण बैंक के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप

Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सात संगठनों के संयुक्त फोरम यूनाइटेड फोरम ऑफ रीजनल रूरल बैंक यूनियंस के आह्वान पर सोमवार से देशभर के ग्रामीण बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते प्रदेश में भी 283 शाखाओं पर 100 करोड़ रुपये का कामकाज प्रभावित रहा। शाखाओं पर ताले लटके रहे। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अध्यक्ष संजय अग्रवाल को वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण, सरकारी शेयर घटाने, पेंशन के मुद्दे आदि को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष भुवनेंद्र बिष्ट ने बताया कि जहां अन्य बैंक सेवा नहीं देते, वहां ग्रामीण बैंक अपनी सेवाएं दे रहा है। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही है। क्षेत्रीय सचिव अजय शर्मा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। वहीं, बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते देहरादून रीजन में 25 करोड़ और पूरे प्रदेश में 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। प्रदर्शन करने वालों में कुलवंत रावत, प्रदीप वर्मा, भगत सिंह, बचन सिंह, अरविंद कुमार, अनुराग मिश्रा, राहुल महरोत्रा, विपिन बहुगुणा, राहुल धामी, पंकज नरूला, बीएल आर्य, नवीन रैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed