{"_id":"5ab959374f1c1b4f5a8b544a","slug":"201522096439-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइटी क्लब और एसीए ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइटी क्लब और एसीए ने जीते मुकाबले
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेली जा रही जूनियर क्रिकेट लीग में माइटी क्लब ने बारू स्पोर्ट्स को सात विकेट से हरा दिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने आरडी क्रिकेट एकेडमी को 69 रन से हराया।
सोमवार के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारू स्पोर्ट्स ने निर्धारित 30 ओवर में दो विकेट खोकर 178 रन बनाए। समर्थ ने नाबाद 66, सचिन ने नाबाद 52, अवजोत ने 21 और आयुष ने 12 रन बनाए। जवाब में माइटी क्लब की टीम ने 29 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अर्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 और अविरल ने 46 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.5 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई। उज्ज्वल ने 37, आयुष्मान और अभ्युदय ने 24-24 रन बनाए। आरडीसीए के अभिनव ने तीन, अखिल ठाकुर और अनुराग ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडीसीए की टीम 17.5 ओवर में 71 रनों पर ऑलआउट हो गई। सबसे ज्यादा 17 रन अखिल और 12 रन गोचर ने बनाए। एसीए के दिव्यांश ने चार, वैभव ने तीन और अगस्त्य ने दो विकेट चटकाए।