{"_id":"5ab5697a4f1c1ba6768b7445","slug":"201521838458-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी-कर्मचारी साथ मिलकर लड़ेंगे लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी-कर्मचारी साथ मिलकर लड़ेंगे लड़ाई
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी अब मिलकर अपनी मांगों की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए सभी रोडवेज यूनियन एवं अधिकारी एसोसिएशन ने अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा गठित किया है। मोर्चा ने परिवहन निगम के लिए सरकार की ओर से किए गए 44 करोड़ 50 लाख के बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। मुख्य संयोजक प्रदीप सती ने बताया कि मोर्चा परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज निगम घोषित करवाने, परिवहन निगम के बस डिपो, वर्कशाप का आधुनिकीकरण, डिपो की संख्या में बढ़ोतरी, पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश में मौजूद निगम की संपत्तियों के बंटवारे आदि मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेगा। इस मौके पर मोर्चा के संयोजक अशोक चौधरी, रवि पचौरी, रामचंद्र रतूड़ी, रामकिशन राम, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।