{"_id":"5a70d7d74f1c1bb3208b66c9","slug":"201517344727-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
संत शिरोमणि रविदास जयंती मंगलवार को राजधानी में धूमधाम से मनाई गई। जयंती के मौके पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में संत रविदास और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर समाज में छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया।
सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला में सुबह पूजा-अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संत रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी कई सुंदर झांकियां शामिल की गई। झांकियों में संत रविदास जी की ओर से दिए संदेश को दर्शाया और डॉ. अंबेडकर के जीवन के संघर्ष एवं दूरदर्शी सोच से प्रेरणा लेने को कहा गया। शोभायात्रा सहारनपुर चौक से धामावाला बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, अंबेडकर पार्क, राजपुर रोड, करनपुर बाजार, नाला पानी रोड, अंबेडकर पार्क से होते डीएल रोड में संपन्न हुई। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा के समापन पर सभा के अध्यक्ष टीसी भारती ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक संघर्ष किया था। उन्होंने एक सभ्य समाज की न सिर्फ कल्पना की, बल्कि उसे मूर्त रूप देने में भी अहम भूमिका निभाई। वहीं डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी विषय परिस्थितियों में रहकर दिखाया कि कड़ी मेहनत और संघर्ष से सफलता हासिल की जा सकती है और दलित समाज के लिए प्रेरणा बने। इस अवसर पर अखिल भारतीय सभा कोषाध्यक्ष दिलराम रवि, महासचिव देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार, अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार आदि शामिल थे। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ, समाज सेवा समिति, विजय नगर, श्री रविदास सेवला कलां माजरा, श्री रविदास सभा आर्यनगर, श्री रविदास समिति ऋषिनगर, डा. अंबेडकर कल्याण समिति आदि ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
............................
लगा जाम
शोभायात्रा की वजह शहर में जाम लग गया। जैसे ही यात्रा शिवाजी धर्मशाला से निकली तो आढ़त बाजार की ओर पूरा रास्ता जाम हो गया। जिसमें काफी देर तक लोग फंसे रहे। इसके बाद धमावाला और पलटन बाजार में लंबा जाम लगा। हालांकि पुलिस की ओर से इस दौरान व्यवस्था बनाई जा रही थी। इसके बावजूद जाम का झाम लोगों को झेलना पड़ा।
....................
जयंती समारोह मनाया
देहरादून। डा. भीमराव अंबेडकर युवा उत्थान समिति की ओर से गुरु रविदास का 641वां जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर संत के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही लोगों से उनके पद्चिन्हों पर चलने को कहा गया। कार्यक्रम में विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर महेश कुमार, जगमोहन, कौशल गंगोली, विमल, राकेश, खेमचंद, नवीन, सागर आदि उपस्थित थे।
.................
रविदास मिलन समारोह का आयोजन
देहरादून।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंह ठाकुर की पहल पर महर्षि रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर बद्रीपुर में रविदास मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदू धर्म में कोई इंसान बड़ा और छोटा नहीं होता है। इंसान अपने मन, बचन और कर्म से बड़ा होता है। उमेश अग्रवाल ने कहा कि जो ब्रह्म को जानने के लिए उत्सुक हो वहीं असली में ब्राह्मण है। उमेश अग्रवाल और संदीप कुमार ठाकुर ने जोगीवाली बद्रीपुर में राजू को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान प्रभाकर जोशी, सुभाष भट्ट, दुर्गा यादव, राकेश यादव, संदीप चमोली, अमृता, रेखा समेत कई लोग मौजूद थे।