{"_id":"5a494af44f1c1b1f168b646d","slug":"201514752756-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के लिए- जीप 2018 के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के लिए- जीप 2018 के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निकों की 20,990 सीटों पर दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप 2018) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी किसी भी राजकीय पॉलिटेक्निक से आवेदन पत्र खरीद सकते हैं। प्रदेश में जीप 2018 का आयोजन 29 व 30 अप्रैल को होगा। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2018 के लिए सामान्य वर्ग का शुल्क 800 रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। अभ्यर्थी 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
.............................
यह है सीटों की संख्या
राजकीय पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 5685
राजकीय सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 365
निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 14940
.........................
किसी कब होगी परीक्षा
29 अप्रैल 2018 : इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कोर्स और डिप्लोमा इन फार्मेसी।
30 अप्रैल 2018 : होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, गारमेंट टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन, लेटरल एंट्री कोर्स।
................
इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, गौचर, रुद्रप्रयाग, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, लोहाघाट।
विज्ञापन
....................
यहां लें पूरी जानकारी : www.ubter.in, www.ubterjeep.in