फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2014 is lucky for you

31 साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए क्या है खास

Fri, 03 Jan 2014 03:07 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Jan 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
2014 is lucky for you

इस साल चंद्रमा का आधिपत्य रहेगा। 31 साल पहले ऐसा ही संयोग बना था। नए साल के हिसाब से पूर्णांक, हिंदुओं के नववर्ष का राजा और मंत्री चंद्रमा ही है।

विज्ञापन


शुरुआत से ही चंद्रमा की दृष्टि
वर्ष 1983 में इसी तरह बृहस्पति का योग था। चंद्रमा को सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष पर शुरुआत से ही चंद्रमा की दृष्टि है। वर्ष 2014 का पूर्णांक सात बनता है। सात अंक का प्रतिनिधित्व चंद्रमा करता है।
विज्ञापन


पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में साल की शुरुआत तो चंद्रमा के प्रतिनिधित्व से हो चुकी है और हिंदू वर्ष की स्थिति भी ऐसी ही रहेगी। सोमवार का दिन चंद्रमा का प्रतीक है। 14 अप्रैल को बैसाखी है। इस दिन भी सोमवार है।

पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

विक्रमी संवत 31 मार्च से शुरू हो रहा है। ऐसे में साल का पहला दिन भी सोमवार को पड़ रहा है। साल के पहले दिन पड़ने वाला वार राजा माना जाता है और बैसाखी के दिन पड़ने वाला दिन मंत्री।

दोनों ही दिन सोमवार पड़ रहा है तो ऐसे में चंद्रमा ही राजा रहेगा और चंद्रमा ही मंत्री।

राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है

उत्तराखंड विद्वत सभा के आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि वर्ष 1983 में ऐसा संयोग बना था जब बृहस्पति ही राजा, बृहस्पति ही मंत्री और न्यू ईयर अंक तीन के हिसाब से बृहस्पति का ही प्रतिनिधित्व रहा था।

पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

इससे पहले वर्ष 1949 में बुध का हर तरह से प्रतिनिधित्व था। इस साल राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है।

किस राशि पर क्या असर

मेष- परेशानी रहेगी, स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
वृष- महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अंजान व्यक्तियों पर भरोसा ना करें।
मिथुन- बिगड़े कार्य बनेंगे। नए काम बनेंगे, सम्मान मिलेगा।
कर्क- मानसिक चिंता बढ़ेगी। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।
सिंह- राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी-पद प्राप्त होगा।
कन्या- नए कार्यो की योजना बनेगी। मानसिक तनाव रहेगा।

पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

तुला- खर्चे बढ़ेंगे। किसी पर भरोसा ना करें, संभलकर काम करें।
वृश्चिक- खर्च बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।
धनु- सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
मकर- धन, लाभ होगा। राजनीति में मान-सम्मान मिलेगा।
कुंभ- धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
मीन- दांपत्य जीवन में परेशानी रहेगी। किसी पर भरोसा ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed