{"_id":"5a44d0946e9d2c67e6d7f51a940cafb9","slug":"2014-election-is-second-freedom-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'2014 के चुनाव आजादी की दूसरी लड़ाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'2014 के चुनाव आजादी की दूसरी लड़ाई'
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। सोने की चिड़िया और विश्व गुरु कहलाने वाला भारत भ्रष्टाचार के कीर्तिमान बना रहा है। कांग्रेस ने देश का स्वाभिमान गिरवी रख दिया है।
विज्ञापन
इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को उन्होंने आजादी की दूसरी लड़ाई बताया। कहा कि उन्हें इस बात पर कोई शंका नहीं है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का खोया हुआ स्वाभिमान लौट सकेगा।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को दी सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री यहां सिटी पैलेस में आयोजित भाजपा के प्रदेश स्तरीय सैनिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को कांग्रेस के दुष्प्रचार से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम चलाए। परमवीर, महावीर और वीर चक्र पाने वाले सैनिकों के परिवारों की वार्षिक धनराशि कई गुना करवाई।
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान
उन्होंने एनडीए सरकार के समय हुए निर्णयों को ऐतिहासिक बताया। कहा कि जिस मकसद से उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था, वह कहीं नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस ने विकास का सपना संजोएं राज्यवासियों को हर मोर्चें पर निराश किया है।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए उन्होंने पूर्व सैनिकों का आह्वान किया कि यदि देश को बचाना है तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को देश की बागडोर सौंपनी होगी।
सम्मेलन को पूर्व सैनिक मोर्चे के राष्ट्रीय संयोजक ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, लैंसडौन के विधायक दिलीप महंत, यमकेश्वर विधायक विजया बड़थ्वाल, सीएम नौटियाल समेत कई प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीतराम बुड़ाकोटी और संचालन महिमानंद ध्यानी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए।