फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 years in prison for the rapist who misbehaved with an eight-year-old girl

आठ साल की बच्ची से हैवानियत करने वाले दुष्कर्मी को 20 साल की कैद

Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 years in prison for the rapist who misbehaved with an eight-year-old girl
देहरादून। घर के पास खेल रही आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को न्यायालय ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल फ़ास्ट ट्रैक जज अश्विनी गौड़ की अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इनमें से 30 हजार रुपये पीड़िता को देने होंगे।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि घटना 11 जनवरी 2019 को पटेलनगर थाने में दर्ज की गई थी। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया था उनकी आठ साल की बेटी घर के पास खेल रही थी। कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके कुछ देर बाद ही बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोस वाले इकट्ठा होकर वहां राह रहे जाबिर के घर पहुंचे। देखा कि जाबिर निर्वस्त्र था और बच्ची को खून निकल रहा है।
विज्ञापन

बच्ची ने बताया कि जाबिर उसे उठाकर अपने घर ले गया था। उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। उसने बच्ची के गुप्तांग पर काटा भी, जिससे उसे खून निकल आया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चला और पुलिस ने आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया। एडवोकेट किशोर कुमार ने बताया कि इस मुकदमे में सात गवाहों की गवाही हुई। लगभग 10 से ज्यादा वैज्ञानिक साक्ष्यों को अदालत के सामने रखा गया। इस पर अदालत ने जाबिर को पॉक्सो अधिनियम के तहत 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के बयान सुनकर आया सबको रोना
बच्ची ने अदालत को बताया था कि जब वह घर के बाहर खेल रही थी तो एक अंकल आए और उसे उठाकर ले गए। वहां जाकर उसके साथ गलत काम किया। तमाम तरह की बातें बच्ची ने बताईं, इन बातों को सुनकर अदालत में अधिवक्ताओं समेत सभी को रोना आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed