फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   20 new dengue effected found in dehradun.

थम नहीं रहा डेंगू का डंक, सामने आए 20 नए मामले

Fri, 22 Jul 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jul 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
20 new dengue effected found in dehradun.
डेंगू - फोटो : file photo

राजधानी में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी पथरीबाग क्षेत्र में 20 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही राजधानी में डेंगू पीड़ितों की संख्या 84 तक पहुंच गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पथरीबाग क्षेत्र में शिविर लगाकर 22 नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए।

विज्ञापन


दून के पथरीबाग में डेंगू के रोज सामने आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा रखी है। खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि, डेंगू पीड़ितों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


83 में 20 मामले पॉजिटिव
20 जुलाई को लिए गए 83 सैंपल में से 20 पॉजिटिव मिले हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि राजधानी के सभी 84 डेंगू पीड़ित पथरीबाग क्षेत्र में ही मिले हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर विभाग की टीम ने पथरीबाग क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की जांच की। इस दौरान 22 संदिग्ध मरीज मिलने पर उनके सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डेंगू के छह मरीजों को छुट्टी मिल गई। जबकि, दो नए मरीज भर्ती किए गए हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 20 बेड आरक्षित हैं। फिलहाल अस्पताल में केवल दो ही मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि नोडल अफसर डॉ. प्रवीन पंवार की देखरेख में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed