फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in Uttarakhand : 20 more tested positive For Covid 19

Coronavirus: उत्तराखंड में गुरुवार को सामने आए 69 कोरोना संक्रमित, 2691 हुई मरीजों की संख्या

Fri, 26 Jun 2020 12:13 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in Uttarakhand : 20 more tested positive For Covid 19
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को प्रदेश में 69 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2691 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा में दो, ऊधमसिंह नगर में 11, देहरादून में आठ, हरिद्वार में 10, पौड़ी में दो, नैनीताल में 28, उत्तरकाशी में एक, बागेश्वर में छह,  टिहरी में एक संक्रमित मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर में एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : पंतनगर के क्वारंटीन सेंटरों से चार संदिग्ध फरार, पुलिस में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में अब तक 1758 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 845 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 36 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है ।

गलत जानकारी देने पर कोरोना पॉजिटिव युवक और भाई के खिलाफ मुकदमा 

उत्तरकाशी में संस्थागत क्वारंटीन से बचने के लिए झूठ बोलकर जिले में प्रवेश करने और तथ्य छिपाने को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बीते 23 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए डुंडा प्रखंड के एक युवक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही होम क्वारंटीन के शुरूआती पांच दिनों में घर से बाहर आसपास की बस्ती में घूमने के कारण इस पूरी बस्ती को कंटेनमेंट जोन बनाकर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

बता दें कि बाहरी राज्यों से लौट रहे कई प्रवासी संस्थागत क्वारंटीन से बचने के लिए झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिससे समुदाय में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। बीते 15 जून को दिल्ली से चलकर देहरादून पहुंचे युवक को लेने के लिए उत्तरकाशी से उसका भाई देहरादून गया। 16 जून की देर रात यह दोनों भाई नगुण चिन्यालीसौड़ पहुंचे। जहां इन्होंने दिल्ली से आने की बात छिपाते हुए देहरादून से लौटने की बात कही। जिस आधार पर इन्हें डुंडा प्रखंड स्थित इनके गांव में 14 दिन तक होम क्वारंटीन किया गया। 21 जून को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली से लौटे युवक का सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया। जिसमें 23 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

एसडीएम आकाशी जोशी ने बताया कि युवक की ट्रैवल हिस्ट्री एवं कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने के दौरान पता चला कि उक्त युवक दिल्ली से लौटा था और देहरादून ने आने की गलत जानकारी देकर होम क्वारंटीन में रह रहा था। होम क्वारंटीन के दौरान उसके बस्ती में इधर-उधर घूमने की जानकारी मिली। इस आधार पर उक्त युवक और उसके भाई के खिलाफ तथ्य छिपाकर अन्य लोगों की जान खतरे में डालने एवं क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर स्थित इस गांव की बस्ती को कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोविड को लेकर बेहद सतर्कता बरत रही है, जिससे जल्द स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी। इस कोविड सेंटर में कोविड-19 के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। अभी इस सेंटर में 750 बेड की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इस सेंटर की क्षमता को बढ़ाकर चार हजार बेड तक किया जा सकता है। 

सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से निशुल्क आवश्यक सामग्री की किट दी जाएगी। दिन में तीन टाइम के भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी गई है। आयुष विभाग के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सेंटर में लोगों को ठहरने के लिए चार फ्लोर की व्यवस्था की गई है। मेडिकल सुविधाओं के साथ ही योगा की सुविधा है। सुबह के समय एक्सपर्ट आनलाइन योगा और ध्यान की क्लास चलाते हैं। सेंटर में सैनिटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं कोविड के मानकों के हिसाब से अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। फैमिली वार्ड अलग से बनाए गए हैं। सेंटर में मनोरंजन की अनेक सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के लिहाज से राज्य सरकार ने सुरक्षात्मक दृष्टि से हर संभव प्रयास किए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में कोविड के लिहाज से हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। शासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी इसके लिए सहयोग किया है।

कोविड-19 पर नियंत्रण एवं लोगों को रोजगार के अवसर उपलबध कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटव के रिकवरी रेट में वृद्धि हुई है, डबलिंग रेट में भी सुधार आया है। अभी हमारा रिकवरी रेट 65 प्रतिशत एवं डबलिंग रेट 25 दिन है। इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, डीजीपी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार, आईजी मेला संजय गुंज्याल, कमांडेंट एसडीआरएफ तृप्ति भट्ट, सीएमओ देहरादून डॉ. वीसी रमोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

देहरादून में 651 पहुंची कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

देहरादून जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 651 पहुंच गई है। इनमें से 145 का उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को 89 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 174 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

डीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले में 379 लोगों के सैंपल लिए गए और पांच लोगों की रेंडम सैंपलिंग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र, कालसी और रायपुर में 7416 लोगों की सामुदायिक निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने होम क्वारंटीन किए गए 39 लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

आंगनबाड़ी की 24 टीमों ने अलग-अलग कंटेंमेंट जोन में 488 लोगों की सामुदायिक निगरानी की। उन्होंने को-मार्बेडिटी वाले 171 नए लोगों को चिह्नित किया। अन्य जिलों से पहुंचे 558 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किया। इसके अलावा 92 लोगों ने सर्दी, खांसी और जुकाम की दवा खरीदी।

प्रशासन ने नगर निगम ऋषिकेश की मोतीचूर लाइन पार बस्ती वार्ड संख्या-02 हरिपुरकलां और तहसील डोईवाला के फतेहपुर टांडा को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद लॉकडाउन किया था। 28 दिन तक इन क्षेत्रों में सघन नजर रखी गई। किसी भी अन्य व्यक्ति में कोरोना के लक्षण न मिलने के बाद सीएमओ की सिफारिश पर इन क्षेत्रों को कंटेमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। 

ये रहे कोरोना वॉरियर
प्रशासन ने सिविल सोसाइटी से प्रभु सेवा मंडल के अध्यक्ष मनीष नारंग को जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व सेनेटाइजर बांटने में जिला प्रशासन को सहयोग करने और शासकीय विभाग से क्वारंटीन सेंटर के सपोर्टिंग स्टाफ मनोज कुमार को कोरोना वॉरियर चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed