फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 doctor transferred to plane from hill area.

सरकार ने पहाड़ से उतारे 20 डॉक्टर, दागियों पर भी मेहरबानी

Fri, 12 Aug 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
20 doctor transferred to plane from hill area.
डॉक्टर - फोटो : demo pic

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर विभाग ने एक बार फिर पहाड़ से चिकित्सकों को मैदान में उतार दिया है। इनमें से कई चिकित्सक विभिन्न मामलों में आरोपी हैं। जांच के चलते अटैच किए गए डॉ. एसपी अग्रवाल और करीब एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे डॉ. हरीश द्विवेदी व डॉ. राजकुमार को भी मनचाही तैनाती का लाभ मिला है। इस तरह स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर दागियों पर मेहरबानी दिखाई है।

विज्ञापन


इस बार अटैच चिकित्सकों के ट्रांसफर के बहाने कई चिकित्सकों का तबादला किया गया है। जांच लंबित होने के चलते हाल ही में कुमाऊं अटैच किए गए डॉ. एसपी अग्रवाल को अपर निदेशक स्वास्थ्य बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ परामर्शदाता हरिद्वार के पद से डॉ. आलोक तेवतिया का तबादला निरस्त कर अपर निदेशक पब्लिक हेल्थ, एनेस्थेटिस्ट डॉ. मनु जैन का उत्तरकाशी से संयुक्त निदेशक (स्टोर), डॉ. हरीश मर्तोलिया का उपमुख्य चिकित्साधिकारी चमोली से संयुक्त निदेशक (एमएसबीवाई व आरएसबीवाई), डॉ. कमलेश भट्ट का उप मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा से संयुक्त निदेशक एडमिन व कोर्टकेस, डॉ. भगत सिंह रावत का सीएमएस मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई से संयुक्त निदेशक एनसीपी, डॉ. जेएस नेगी का एसएमओ सीएमओ कार्यालय रुद्रप्रयाग से असिस्टेंट डायरेक्टर मुख्यालय, डॉ. पंकज कुमार सिंह का सीएचसी रामगढ़ से असिस्टेंट डायरेक्टर (आईडीएसपी) और डॉ. एलडी सेमवाल का पीएचसी फकोट से असिस्टेंट डायरेक्टर (हेल्थ) पद पर तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये डॉक्टर भी पहुंचे मैदान

20 doctor transferred to plane from hill area.
डॉक्टर

डॉ. पारूल गोयल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टनकपुर से असिस्टेंट डायरेक्टर (एमसी), डॉ. विमलेश जोशी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी नैनीताल से एलोपैथिक चिकित्सालय सचिवालय परिसर, डॉ. प्रकाश चंद्र सिंह को एलोपैथिक चिकित्सालय सचिवालय परिसर से नगर स्वास्थ्य अधिकारी नैनीताल, डॉ. ताराचंद्र पंत को प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ से प्रमुख अधीक्षक जेएलएन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर, डॉ. राजेंद्र कुमार पांडे को प्रमुख अधीक्षक जेएलएन जिला चिकित्सालय रूद्रपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता जेएलएन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर, डॉ. भवानी पाल को प्रमुख अधीक्षक पौड़ी से महिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. राजकुमार को बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल से एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश, डॉ. राजेश कुमार को जिला चिकित्सालय चमोली से प्रेमनगर, डॉ. हरीश द्विवेदी को नैनीताल से ऋषिकेश, डॉ. निर्दोष शर्मा को चंबा टिहरी से पुलिस लाइन देहरादून और डॉ. सुनील शर्मा को सेंधीखाल पौड़ी से कोटद्वार ट्रांसफर किया गया है। 

झल्लाए मंत्री ने नहीं दिया जवाब
तबादलों के संबंध में जब अमर उजाला संवाददाता ने रात ठीक साढ़े सात बजे स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया तो उन्होंने झल्लाते हुए फोन काट दिया। उन्होंने कहा अरे रहने दो यार। मेरे पास कोई खबर नहीं है और तुरंत फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed