फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 crores outstanding on 90 defaulters of the corporation

नगर निगम के पांच लाख से एक करोड़ के बीच टैक्स के 90 बकाएदार, बीस करोड़ का बकाया

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
20 crores outstanding on 90 defaulters of the corporation
नगर निगम क्षेत्र में करीब 90 ऐसे व्यावसायिक और सरकारी भवन हैं, जिन पर टैक्स का पांच लाख से लेकर एक करोड़ का बकाया है। निगम ने इनकी सूची तैयार कर नोटिस जारी किया है। साथ ही निगम के अधिकारी, कर्मचारी बकायेदारों के यहां जाकर बकाया जमा करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम 90 हजार घरेलू और करीब 12 हजार व्यावसायिक भवनों से हाउस टैक्स वसूलता है। निजी भवन स्वामी तो आसानी से हाउस टैक्स जमा कर देता हैं, लेकिन व्यावसायिक भवनों से टैक्स वसूलना निगम के लिए चुनौती रहती है। व्यावसायिक भवनों पर करोड़ों का टैक्स बकाया रहता है। अबकी निगम ने व्यावसायिक भवनों से अधिक से अधिक टैक्स वसूलने की योजना बनाई है। निगम ने पांच लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के बड़े बकायेदारों की अलग से सूची तैयार की है। अब उनसे टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सूची के मुताबिक, निगम में पांच लाख से लेकर एक करोड़ तक के करीब 90 बकायेदार हैं, जिन पर करीब 20 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें तमाम केंद्र सरकार के कार्यालय, राज्य सरकार के कार्यालय, हास्पिटल, होटल, इंडस्ट्री, इंस्टीट्यूट आदि शामिल है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इन बड़े बकायेदारों को नोटिस देकर वसूली की कार्रवाई की जा रही है। बाकायदा निगम के अधिकारी और कर्मचारी बकायेदारों के यहां जाकर टैक्स वसूल रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त विजय चौहान ने बताया कि नोटिस के बाद बड़े बकायेदारों ने बकाया देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 17 करोड़ का हाउस टैक्स वसूला जा चुका है। जबकि निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ का लक्ष्य रखा है। उन्हें उम्मीद है कि तय लक्ष्य हासिल हो जाएगा।
- धर्मेश पैंयुली, कर अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed