फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 cricketers from Uttarakhand registered for IPL

आईपीएल के लिए उत्तराखंड के 20 क्रिकेटर हुए पंजीकृत

Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
20 cricketers from Uttarakhand registered for IPL
आईपीएल के 14वें संस्करण में उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। प्रदेश के कुल 20 क्रिकेटरों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है। 18 फरवरी को चेन्नई में खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
विज्ञापन

आईपीएल में राज्य के कई क्रिकेटर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन उत्तराखंड के खिलाड़ी के तौर पर पहली बार कोई क्रिकेटर इस बार आईपीएल का हिस्सा बन सकता है। अभी तक प्रदेश के जिन क्रिकेटरों ने भी आईपीएल खेला, वे किसी अन्य राज्य की टीम में शामिल रहे हैं। 2018 में रणजी कप्तान रजत भाटिया समेत 14 क्रिकेटरों को पंजीकृत किया गया था। वहीं, 2019 में नौ खिलाड़ी बोली में शामिल हुए थे। हालांकि किसी को भी खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन इस बार उत्तराखंड टीम के लिए खेलने वाले क्रिकेटरों को मौका मिल सकता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि कुल 20 क्रिकेटरों को आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

इसमें जय बिस्टा, करणवीर कौशल, अवनीश सुधा, दीक्षांशु नेगी, आर्य सेठी, कुणाल चंदेला, कमल सिंह, अग्रिम तिवारी, अंकित मनोड़ी, आकाश मधवाल, इकबाल अब्दुला, देवेंद्र बोरा, निखिल कोहली, हिमांशु बिष्ट, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, दीपक धपोला, संयम अरोड़ा, तनुष गुसांई और सुमित जुयाल को पंजीकृत किया गया है। महिम वर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज 20 लाख रुपये तय किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 20 में से कुछ खिलाड़ियों को टीमों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आईपीएल टीमों के साथ जुड़कर खिला ड़ी काफी कुछ सीख सकेंगे। बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान में प्रैक्टिस करना और ड्रेसिंग रूम शेयर करना भी काफी कुछ सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के यह क्रिकेटर खेल चुके आईपीएल
प्रदेश के कई क्रिकेटर आईपीएल में प्रतिभा दिखा चुके हैं। इसमें प्रमुख तौर पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया जा सकता है। धोनी मूलत: अल्मोड़ा के निवासी हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, बल्लेबाज मनीष पंत, उन्मुक्त चंद, ऑलराउंडर पवन नेगी, तेज गेंदबाज कमलेश नगरकोटी भी शामिल हैं। एक सत्र पहले टीम की कप्तानी कर चुके रजत भाटिया और मौजूदा कप्तान इकबाल अब्दुला भी आईपीएल खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed