फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1999 passengers left for Yamunotri and Gangotri Dham

Dehradun News: 1999 यात्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम रवाना

Fri, 23 May 2025 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 23 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
1999 passengers left for Yamunotri and Gangotri Dham
विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे से 1999 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। 546 यात्रियों ने हरबर्टपुर और नया गांव पोलियो में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण करवाए।एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरबर्टपुर बस अड्डे पर 99 वाहनों के ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच की गई। 1999 यात्रियों ने यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए यात्रा शुरू की। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया हरबर्टपुर बस अड्डे पर 378 और नया गांव पेलियो में 168 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाया। तेज रफ्तार पर 36 चालान : विकासनगर। निर्धारित से तेज गति से वाहन चलाने और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने तेज गति से वाहन चलाने पर 36 चौपहिया और दोपहिया वाहनों के चालान की कार्रवाई की। वहीं, तीन चारधाम बसों में अतिरिक्त सीट पाई गई। बसों में क्षमता से अधिक एक से दो यात्री भी सवार थे। एआरटीओ ने बसों के चालन करते हुए अतिरिक्त सीट को हटाकर जब्त कर लिया। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने पर भी एक चारधाम बस चालक का चालान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed