{"_id":"5c1414acbdec22554911d150","slug":"191544819884-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाएं देने के बाद ही बढ़ाएं भवन कर की दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाएं देने के बाद ही बढ़ाएं भवन कर की दरें
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भवन कर में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस मुखर हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर की व्यवस्थाएं ठीक करने के बाद ही भवन कर की दरें बढ़ाने की बात रखी।
पूर्व विधायक राजकुमार का कहना है कि नगर निगम प्रशासन ने बगैर बोर्ड में प्रस्तुत किए भवन कर की दरों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। पूर्व विधायक के अनुसार भवन कर बढ़ोतरी का प्रस्ताव पहले बोर्ड में रखा जाना चाहिए था। इस पर आने वाली आपत्तियों को दूर करने के बाद ही नई दरें लागू करने का प्रावधान है। शहर की साफ-सफाई समेत अन्य जनसुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में भवन कर की दरें बढ़ाना गलत है।
इसके अलावा पूर्व विधायक ने निगम क्षेत्र की मलिन बस्तियों से भवन कर फिर से वसूलने, स्ट्रीट लाइट, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, एलईडी लाइटें लगाने वाली कंपनी की जांच की भी मांग की। बता दें, कंपनी को 42 हजार लाइटें लगानी थीं, लेकिन अभी तक केवल 30 हजार लाइटें ही लग सकी हैं। इस मौके पर अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, मुकेश सोनकर, नीनू सहगल, मीना बिष्ट, डॉ. विजेंद्र पाल, देविका रानी, इलियास अंसारी आदि मौजूद रहे।