फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील में लगेंगे पांच कंप्यूटर

तहसील में लगेंगे पांच कंप्यूटर

Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
तहसील में लगेंगे पांच कंप्यूटर
तहसील में लगेंगे पांच कंप्यूटर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सदर तहसील में अब पांच कंप्यूटर लगाए जाएंगे हैं। जिससे ऑनलाइन बनाए जाने वाले प्रमाणपत्र जल्द बन सकें। इससे लोगों का काम आसानी से हो जाएगा। साथ ही उनको दलालों से भी छुटकारा मिल सकेगा। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
तहसील में प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रशासनिक कार्य कराने पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे कई बार हंगामा प्रदर्शन तक हो चुकेे हैं। लोगों की शिकायत होती थी कि यहां कोई काम बिना दलाल के नहीं होता है, जिससे लोगों को अनपा काम कराने के लिए सुविधा शुल्क देने के साथ ही दलालों की खुशामद तक करनी पड़ती थी। इसके अलावा कर्मचारियों पर भी दलालों के जरिये काम कराने के आरोप लग रहे थे। लोगों को बेवजह चक्कर लगवाए जा रहे थे। पिछले कुछ माह में पेंशन का सत्यापन कराने पहुंचने वाले, वृद्धों, विधवाआें और दिव्यांगों की भारी फजीहत हो रही थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

अब तहसीलदार ने नई व्यवस्था बनाई है। इसके लिए तहसील में तमाम प्रमाणपत्रों के लिए पांच कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए अभी तक यहां केवल एक ही कंप्यूटर है। इसी पर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जन सेवा केंद्रों से प्रतिदिन करीब पांच सौ आवेदन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कंप्यूटर से उन्हें अपडेट करना, उसे संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर करना, फिर प्रमाणपत्र बनने पर उसे जन सेवा केंद्र को रेफर करने का कार्य किया जाता है। इस प्रक्रिया में दो से तीन माह लग जाते हैं। ऐसे में यदि आवेदन में कोई त्रुटि है तो वह डंप पड़ा रहता है। अब पांच सिस्टम लगने से इस कार्य को करने के लिए छह सिस्टम हो जाएंगे। जिससे प्रमाणपत्र संबंधी सभी कार्य तेजी से हो सकेंगे। तहसीलदार मुकेश कुमार रमोला के अनुसार इससे प्रमाणपत्र बनाने का कार्य तेजी से हो सकेगा।

बता दें कि पिछले दिनों प्रमाणपत्र बनाने में बहुत देरी की शिकायत पर अल्पसंख्यक आयोग ने तहसीलदार को तलब किया था। इस मामले की जांच की गई तो एक तहसीलकर्मी की लापरवाही के कारण प्रमाणपत्र जारी होने में देरी हुई थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed