फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय विधि विवि से तैयार होगा एनएलयूयू का ऑर्डिनेंस

राष्ट्रीय विधि विवि से तैयार होगा एनएलयूयू का ऑर्डिनेंस

Wed, 18 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधि विवि से तैयार होगा एनएलयूयू का ऑर्डिनेंस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ उत्तराखंड (एनएलयूयू) ऊधमसिंह नगर में बनेगी। इस बाबत शासन में मंगलवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया। इसके अलावा एनएलयूयू का ऑर्डिनेंस राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालाय से तैयार करने पर सहमति बन गई है। ऑर्डिनेंस तैयार करने और विवि के लिए जमीन की तलाशने को ऊधमसिंह नगर के डीएम को निर्देश दिए गए हैं। वहीं उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एचएस धामी को विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) बनाने पर सहमति बनी है।
अपर सचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के ओएसडी प्रो. एसएस धामी, अपर सचिव विधि श्याम सिंह, संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल और कुमाऊं विवि के कुलपति प्रतिनिधि प्रो. आरएस पथनी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि लॉ यूनिवर्सिटी इसी साल से शुरू की जानी है। इसलिए सबसे पहले विवि का ऑर्डिनेंस तैयार किया जाए। ऑर्डिनेंस तैयार करने के लिए विभिन्न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के ऑर्डिनेंस का अध्ययन किया जाएगा। बहरहाल विवि के लिए किराए की बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। इस यूनिवर्सिटी का ऑर्डिनेंस बनने के बाद ही कुलपति की नियुक्ति उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की ओर से की जाएगी जो कि इस विवि के चांसलर भी होंगे।
विज्ञापन

इसी साल होंगे दाखिले
हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ उत्तराखंड में इसी साल से दाखिले किए जाने हैं। इसलिए यहां इंटिग्रेटेड एलएलबी के दाखिले किए जाएंगे। हालांकि यह दाखिले 12वीं के अंकों के आधार पर होंगे या कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के स्कोर के आधार पर, इस पर फैसला बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए बड़ा मौका
प्रदेश में लॉ यूनिवर्सिटी बनने से प्रदेश के युवाओं को बड़ा मौका मिलेगा। अभी तक प्रदेश कोई भी राष्ट्रीय विधि विवि न होने की वजह से यहां के युवाओं को क्लैट क्वालिफाई करने के बाद दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। यह भी संभावना है कि इस लॉ यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड के छात्रों के लिए सीटों का आरक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed