फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों को मुफ्त कोचिंग कराएगी सरकार

छात्रों को मुफ्त कोचिंग कराएगी सरकार

Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को मुफ्त कोचिंग कराएगी सरकार
छात्रों को मुफ्त कोचिंग कराएगी सरकार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकारी स्कूलों के छात्र अब निजी संस्थानों में मुफ्त कोचिंग कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग निजी कोचिंग सेंटर से समन्वय स्थापित करेगा। इसमें मेधावी व अपवंचित (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के छात्रों को लाभ मिलेगा। विभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इसके निर्देश दिए थे, जिसके आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में मेधावी और अपवंचित वर्ग के छात्र अध्ययनरत हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का दम रखते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण वह अक्सर पिछड़ जाते हैं। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग भी अपवंचित व मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग दिलाने की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए निजी कोचिंग संस्थानों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

25 जून को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने एससीईआरटी अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कई संस्थान हैं इच्छुक
कई निजी संस्थान भी सरकारी स्कूलों के मेधावी और अपवंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग देने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। वहीं कई शैक्षणिक संस्थान सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए अलग से विशेष कक्षाएं आयोजित भी करते हैं।

--
शिक्षा मंत्री के निर्देश पर इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे सरकारी स्कूलों के छात्रों को बेहतर कोचिंग करने का मौका मिलेगा। सीएसआर गतिविधि के तहत कई निजी संस्थान इसके लिए तैयार भी हैं।
आरके कुंवर, निदेशक, विद्यालयी शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed