फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का हल्ला बोल

सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का हल्ला बोल

Sat, 07 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का हल्ला बोल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

निजी मेडिकल विश्वविद्यालयों को फीस तय करने के अधिकार संबंधी विधेयक वापस लेने की मांग पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें हाथीबड़कला पुलिस चौकी पर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए अंत में पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में करीब चार सौ एनएसयूआई कार्यकर्ता दोपहर में पहले गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती। दोपहर एक बजे कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया और राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को यहां से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी बैरिकेडिंग के ऊपर बैठ गए। इसी बीच एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

--
युवाओं को गुमराह कर रही रकार : रावत
देहरादून। गांधी पार्क में हुई सभा में कांग्रेसियों ने निजी मेडिकल विश्वविद्यालयों को फीस तय करने के अधिकार संबंधी विधेयक को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन किया है। निजी मेडिकल विश्वविद्यालयों को फीस तय करने का अधिकार देने का कांग्रेस ने विरोध किया तो सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में पारित विधेयक भी वापस ले। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इस विधेयक को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से सड़कों पर उतरेंगे। सीएम आवास कूच करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, सह प्रभारी शनि मेहता, ओम प्रकाश सती, मानवेंद्र बिष्ट, संदीप चमोली, आयुष गुप्ता, विकास नेगी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed