फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी पर्यटन पुलिस: अशोक पुलिस लाइन में पर्यटन पु

चारधाम यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी पर्यटन पुलिस: अशोक पुलिस लाइन में पर्यटन पु

Sat, 07 Apr 2018 01:39 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी पर्यटन पुलिस: अशोक   पुलिस लाइन में पर्यटन पु
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पर्यटन पुलिस की पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पर्यटन पुलिस की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटन पुलिस अहम भूमिका निभाएगी। पर्यटन पुलिस कर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। इसमें सभी जनपद प्रभारियों के साथ ही 108, लोनिवि, मौसम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी जोड़ा जाएगा। ताकि चारधाम यात्रा के दौरान समन्वय बनाया जा सके। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी जनपद प्रभारियों को पर्यटन पुलिस बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए। पर्यटन पुलिस कोर्स में सभी जनपदों से लगभग 125 पुलिसकर्मी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें 93 पुलिसकर्मी गढ़वाल और 32 कुमाऊं रेंज से हैं। 16 महिला पुलिसकर्मी भी इसमें प्रतिभाग कर रही हैं। मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पक ज्योति, अपर पुलिस अधीक्षक नीहारिका भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed