फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवाओं ने बचाई कांग्रेस की लाज

युवाओं ने बचाई कांग्रेस की लाज

Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
युवाओं ने बचाई कांग्रेस की लाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जन चेतना रैली में कांग्रेस की लाज युवाओं ने बचा ली। रैली में सबसे ज्यादा युवा चेहरे ही नजर आए। वहीं, महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या गिनती भर की रही। कई महिला और बुजुर्ग कार्यकर्ता उद्घाटन समारोह में तो शामिल हुए लेकिन रैली में शामिल नहीं हुए। वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सीधे समापन स्थल पर ही पहुंचे। हालांकि ज्यादा महिला कार्यकर्ता ध्यान खींचने में कामयाब रही। उन्होंने गैस सिलेंडर, सब्जियों व अन्य चीजों के बढ़ते दाम और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली में शामिल भीड़ में 90 फीसदी से अधिक युवा रहे। यही कारण है कि पूरी रैली के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा।
.............................
खूब ली सेल्फी
रैली की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली। इसी बहाने कई लोग पार्टी नेताओं से जान-पहचान बढ़ाते भी दिखे। लोग अपने रिश्तेदारों और समर्थकों को नेताओं से मिलवाते और उनके साथ फोटो खिंचवाते रहे।
विज्ञापन

......................
ताक पर रखे कायदे-कानून
रैली के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सारे नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया। शहर की मुख्य सड़कों पर नारेबाजी करते अधिकांश दोपहिया चालक बिना हेलमेट के थे। ज्यादातर बाइकों पर तीन-तीन युवा शामिल थे। तेज और खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल चला रहे युवाओं के चलते अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
25 लाख की बाइक पर अध्यक्ष
रैली के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई महंगी बाइकों का भी प्रदर्शन किया। खुद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह 25 लाख रुपये की हार्ले डेविडसन पर बैठे। रैली की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उस बाइक के साथ फोटो भी खिंचवाए।

..........................
जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन
जन चेतना रैली के सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि दून से शुरू हुआ आंदोलन प्रदेश के अन्य स्थानों में भी जारी रहेगा। मंगलवार को हल्द्वानी में पार्टी नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार समेत अन्य स्थानों पर दोपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed