{"_id":"5a4beb214f1c1b4d198b4870","slug":"191514924833-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्गेनिक स्टेट के लिए एसजीआरआर विवि ने तैयार की ‘जमीन‘","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्गेनिक स्टेट के लिए एसजीआरआर विवि ने तैयार की ‘जमीन‘
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड को आर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने जमीन तैयार कर ली है। विवि ने राज्य के किसानों और युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए आर्गेनिक खेती का ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है। इसका उद्देश्य प्रदेश को सिक्किम और त्रिपुरा की तर्ज पर आर्गेनिक स्टेट की पहचान दिलाना है।
श्री गुरु राम राय समूह के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि एसजीआरआर समूह ने आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल की है। इसके तहत श्री गुरु राम राय विवि का कृषि विभाग श्री दरबार साहिब की जमीनों पर आर्गेनिक खेती के लिए मास्टर प्लान तैयार कर चुका है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की विवि के चांसलर श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज से कुछ दिन पहले मुलाकात हो चुकी है। एसजीआरआर विवि में कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.एके सक्सेना ने बताया कि प्रथम चरण में आर्गेनिक खेती के तहत आलू, प्याज, टमाटर खेती होगी। दूसरे चरण में गेहूं, चावल, दाल आदि की आर्गेनिक खेती होगी। श्री गुरु राम राय विवि का कृषि विभाग बायो पेस्टीसाइड और बायो फर्टिलाइजर की मदद से आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देगा। बायो पेस्टीसाइड खेती के लिए आयुर्वेदिक दवाओं की तरह काम करता है। विवि, पंतनगर विवि समेत देश के अन्य विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू करने जा रहा है।
--
किसानों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू
एसजीआरआर विवि की ओर से जिन किसानों एवं युवाओं के पास पहाड़ में जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े हैं, उन्हें सात से 30 दिन तक के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम करवाकर विकसित आर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
--
उत्तराखंड को आर्गेनिक स्टेट बनाने का सरकार का फैसला सराहनीय है। श्री दरबार साहिब प्रबंधन ने अपनी कृषि भूमि को संरक्षित कर आर्गेनिक खेती के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इस पर जल्द कार्य शुरू होने जा रहा है।
-श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज, चांसलर, श्री गुरु राम राय विवि