{"_id":"5a4be7784f1c1bd1178b483b","slug":"191514923896-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरफ्तार
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
टीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
- कोतवाली पुलिस ने शहर में हुई दो वारदातों का किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी कर उनकी रकम हड़पने वाले दो शातिर युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 एटीएम कार्ड, 60 हजार रुपये की नकदी पुलिस ने बरामद की है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के निवासी बताए गए हैं। मंगलवार को कोतवाली में सीओ मंजूनाथ टीसी ने दो लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर सवा लाख रुपये की ठगी का खुलासा किया। बताया कि शहर में बीते 26 नवंबर को चौदहबीघा, ढालवाला निवासी राकेश चंद्र मैठाणी से 49,500 रुपये और आठ दिसंबर को गुमानीवाला निवासी मोहन कुमार डोभाल की पत्नी बबीता डोभाल का एटीएम कार्ड बदलकर 75000 हजार रुपये खाते से अज्ञात ने उड़ा दिए थे। जिस पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात की तलाश को पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बीते सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर तहसील चौक के समीप कार सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करना कबूल किया। आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र हबीब व मोहम्मद सद्दाम पुत्र मोहम्मद सगीर दोनों निवासी गली नंबर 02, बलरामनगर, थाना लोनी गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने सद्दाम से छह एटीएम कार्ड और 40 हजार और इमरान से छह एटीएम और 20 हजार रुपये बरामद किए। बताया कि आरोपियों से मिले एटीएम कार्ड में एक कार्ड बबीता डोभाल का था, जिसकी पीड़िता ने पहचान की है। सीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की शिनाख्त भी पीड़िता ने की है। आरोपियों की कार को सीज कर दिया गया है। एटीएम कार्ड बदलकर आरोपी उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और अन्य कई राज्यों में भी लोगों को ठग चुके हैं।
पुलिस टीम को नकद ईनाम
ऋषिकेश। ठगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सीओ मंजूनाथ टीसी ने 1500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी राजबर सिंह राणा, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, मनोज कुमार, रविंद्र टम्टा, देवेंद्र चौधरी, महेंद्र नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
100 वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
ऋषिकेश। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी के मुताबिक आरोपी करीब 100 वारदातों को विभिन्न राज्यों में अंजाम दे चुके हैं। आरोपी सद्दाम के खिलाफ लोनी, गाजियाबाद में शस्त्र अधिनियिम और धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत है। बताया कि इमराम के आपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।
आरोपियों पर पुलिस लगाएगी गैंगस्टर
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी सद्दाम और इमरान पर पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयार कर रही है। इसकी पुष्टि सीओ मंजूनाथ टीसी ने की है। बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को गैंग बनाकर ठगते हैं, लिहाजा उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
किसी को नहीं दें एटीएम कार्ड
ऋषिकेश। सीओ मंजूनाथ टीसी ने नागरिकों से एटीएम मशीन से रकम निकालते वक्त अनजान व्यक्ति से सहायता नहीं लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात को अपना एटीएम कार्ड मदद के लिए नहीं देना चाहिए। किसी प्रकार की दिक्कत आने पर संबंधित बैंक प्रबंधन से सहायता लेनी चाहिए। रकम की निकासी करते वक्त भी एटीएम मशीन के पास सिर्फ एक व्यक्ति ही होना चाहिए।