फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जैविक ढंग से तैयार होगी गुड़ और शक्कर

जैविक ढंग से तैयार होगी गुड़ और शक्कर

Fri, 22 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
जैविक ढंग से तैयार होगी गुड़ और शक्कर
जैविक ढंग से तैयार होगी गुड़ और शक्कर
विज्ञापन

-- डोईवाला में भारतीय पेट्रोलियम संस्थान की मदद से लगाया प्रदूषण रहित कोल्हू
-- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज करेंगे कोल्हू का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
डॉक्टरों के अनुसार खाना खाने के बाद गुड़ खाने से सेहत अच्छी रहती है, लेकिन कई बार गुड़ की गुणवत्ता का पता न होने के कारण यह शरीर पर दुष्प्रभाव भी डालता है। मुख्यमंत्री की जैविक खेती को बढ़ावा देने की योजना के तहत जल्द ही डोईवाला में जैविक ढंग से तैयार किया गुड़ और शक्कर मिलने लगेगा। यह गुड़ आर्गेनिक गन्ने से तैयार किया जाएगा। खैरी रोड मारखम ग्रांट क्षेत्र में देहरादून का इस तरह का पहला गुड़ कोल्हू स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को करेंगे।
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने बृहस्पतिवार को कोल्हू का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। डोईवाला परिक्षेत्र के किसान सतीश पाल और उनके पुत्र मुकुल ने भारतीय पेट्रोलियम संस्थान की मदद से प्रदूषण रहित कोल्हू का तैयार किया है, जिससे आर्गेनिक गन्ने से उत्पाद तैयार किए जाएंगे। विशेष पहलू यह है कि कोल्हू आसपास के वातावरण को बिल्कुल प्रभावित नहीं करेगा। जैविक किसानों की गन्ने की फसल से ही आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

किसान सतीश पाल ने बताया कि देहरादून व डोईवाला परिक्षेत्र में 200 से 250 किसान ऐसे हैं जोकि गोबर की खाद से तैयार जैविक गन्ना उगाते हैं, लेकिन उन्हें यह गन्ना मिल में ही ले जाना पड़ता है। अब वह इन किसानों से बातचीत करके खुद गन्ने से गुड़ तैयार करेंगे, जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। सीएम के ओएसडी ने बताया कि जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की सार्थक पहल का लाभ जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा। इस दौरान मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, नगर सभासद पंकज शर्मा, पीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed