फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली दरों के निर्धारण को लेकर जनसुनवाई आज से , आज श्रीनगर में होगी सुनवाई

बिजली दरों के निर्धारण को लेकर जनसुनवाई आज से , आज श्रीनगर में होगी सुनवाई

Tue, 29 Jan 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली दरों के  निर्धारण को लेकर जनसुनवाई आज से , आज श्रीनगर में होगी सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली की नई दरें निर्धारित करने के लिए आज (मंगलवार) से प्रदेश के चार स्थानों पर जनसुनवाई कर रहा है। सुबह श्रीनगर में जनसुनवाई कार्यक्रम होगा। इसके लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग के साथ यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल के अधिकारी श्रीनगर पहुंच गए हैं।

नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि 31 जनवरी को देहरादून, चार फरवरी को अल्मोड़ा और पांच फरवरी को रुद्रप्रयाग में जनसुनवाई होगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से रायशुमारी कर विभागीय अधिकारियों की भी बिजली की दरें बढ़ाने के लिए राय ली जाएगी। ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) की दाखिल याचिका पर पहले सुनवाई हो चुकी है। आयोग सचिव ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बिजली की नई दरें घोषित कर दी जाएं। गौरतलब है कि यूपीसीएल ने 13.71 फीसदी, यूजेवीएनएल ने 50.66 फीसदी और पिटकुल ने 371 फीसदी टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। यदि कोई व्यक्ति व संस्था पदाधिकारी अपना मत आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं तो वे जनसुनवाई के दौरान लिखित या मौखिक अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed