फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कई इलाकों में दिनभर गुल रही बिजली, आज भी होगी कटौती

कई इलाकों में दिनभर गुल रही बिजली, आज भी होगी कटौती

Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
कई इलाकों में दिनभर गुल रही बिजली, आज भी होगी कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में बुधवार को लगभग पूरे दिन बिजली गुल रही। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली शाम करीब पांच बजे आई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
बुधवार को ईसी रोड (सेंट्रल डिविजन) के सर्वे चौक, ईसी रोड, रायपुर रोड, डालनवाला, करनपुर, ओल्ड सर्वे रोड, निरंजनपुर (साउथ डिविजन) के कारगी चौक, मोथरोवाला, बंजारावाला, केदारपुरम, अनारवाला (नॉर्थ डिविजन) के दिलाराम बाजार चौक, अनारवाला, हाथीबड़कला और आराघर (ग्रामीण डिविजन) के लाडपुर, ननूरखेड़ा, तपोवन, जैन प्लॉट व आसपास के इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। आराघर ग्रामीण डिविजन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र सिंघल ने बताया कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए विद्युत लाइनों, खंभों और ट्रांसफॉर्मरों को बदलने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा कई इलाकों में लॉपिंग भी हो रही है। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

आज से मिलेगी राहत
यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार से शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती नहीं की जाएगी। ज्यादातर क्षेत्रों में लाइनों के बदलने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा लॉपिंग भी कर ली गई है। हालांकि बृहस्पतिवार को गल्जवाड़ी, सिग्ली, गंगोल, पंडितवाड़ी, गजियावाला, गद्दूवाला, चांदमारी समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed