फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   5034 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी

5034 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी

Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
5034 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी
5034 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में 5034 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 4200 प्रवक्ता और 834 एसटी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले प्रवक्ता के 2683 व एलटी के 1683 पद थे। पूर्व में सेवा दे चुके अतिथि शिक्षकों को अधिकतम 12 अंकों का वेटेज दिया जाएगा।
हाईकोर्ट ने बीते माह अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे शुक्रवार रात हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई। अभ्यर्थी जिसे जिले में पढ़ाने का इच्छुक हो, उसे वहां ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 10 दिन का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी को मेरिट के आधार पर वरीयता क्रम में दिए गए जिलों का आवंटन किया जाएगा। महिला शाखा के विद्यालयों में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय और एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। कार्य संतोषजनक न होने पर प्रधानाचार्य की संस्तुति पर मुख्य शिक्षा अधिकारी संबंधित अतिथि शिक्षक को शिक्षण से पृथक कर सकते हैं। अतिथि शिक्षक नियमित नियुक्ति के लिए दावा नहीं करेंगे। इस संबंध में उन्हें 100 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथपत्र देना होगा।
विज्ञापन

--
यह रहेंगे भर्ती के नियम
- अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम प्रचलित नियमों व नियमावली के अनुसार होगी।
- अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में होना अनिवार्य है।
- नियमावली के अनुसार पढ़ाने की अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
- नियुक्ति के लिए निदेशालय स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट गठित की जाएगी।
- जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट विद्यालयों का आवंटन करेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में मुख्य शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव और प्राचार्य डायट व जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज करेंगे फैसला
कैबिनेट में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के अतिथि शिक्षक संगठन ने शनिवार को बैठक बुलाई है। प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव ने बताया कि शनिवार को विस्तृत अध्ययन के बाद अतिथि शिक्षक अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed