फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनटीपीसी बनायेगा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन

एनटीपीसी बनायेगा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन

Wed, 07 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी बनायेगा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन
एनटीपीसी तैयार करेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बनाने को तैयार है। इस संबंध में एनटीपीसी की ऊर्जा और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को प्रारंभिक वार्ता भी हो गई है।
परिवहन सचिव डी. सेंथिल पांडियन ने बताया कि राज्य में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना है। स्मार्ट सिटी के तहत भी इलेक्ट्रिक बस आदि के संचालन की भी योजना है। इसके अलावा लोग भी इलेक्ट्रिक वाहन चलाने को प्रेरित हो, उसके लिए पेट्रोल पंप की तर्ज पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव एनटीपीसी ने दिया। गढ़वाल में देहरादून व हरिद्वार और कुमाऊं में नैनीताल व हल्द्वानी में चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है। इन चार्जिंग स्टेशनों से एनटीपीसी के अलावा लोगों के वाहन भी चार्ज हो सकेंगे। इस संबंध में एनटीपीसी अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर लाने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एसएजी की महिलाएं सीखेंगे एलईडी बल्ब बनाने का गुर
देहरादून। स्वयं सहायता ग्रुप (एसएजी) से जुड़ी महिलाएं एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट, झालर और इमरजेंसी लाइट तैयार करेंगी। इसके लिए उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एसएजी के साथ करार किया है। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग की जाएगी। देहरादून के रायपुर विकासखंड में एसएजी की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ग्राम लाइट उत्पादन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। ऊर्जा सचिव राधिका झा के मुताबिक ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षणार्थियों को इकाई स्थापित करने के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की तर्ज पर समायोजित होंगे साधन समितियों के सचिव
देहरादून। सहकारिता विभाग की साधन समितियों में कार्यरत सचिवों को हरियाणा की तर्ज पर समायोजित किए जाएंगे। इसके लिए सहकारिता विभाग के अधिकारियों और साधन समितियों के सचिवों का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हरियाणा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल हरियाणा मॉडल का अध्ययन करने के बाद शासन को रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके आधार पर साधन समितियों के सचिवों की मांग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।
प्रदेश के 750 साधन समितियों के सचिव मांगों को लेकर 16 दिनों से हड़ताल पर हैं। शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता के बाद भी उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। निबंधक सहकारिता बीएम मिश्रा के मुताबिक साधन समिति सचिव परिषद ने शासन को प्रस्ताव दिया है कि हरियाणा मॉडल के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद सहकारिता सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने निर्देश दिया है कि एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा भेजकर वहां की व्यवस्था का अध्ययन करा लिया जाए।




पुरुषोत्तम बने यूजेवीएनएल के नए निदेशक परिचालन
देहरादून(ब्यूरो)। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में निदेशक परिचालन के पद पर पुरुषोत्तम सिंह को तैनाती प्रदान कर दी गई है। यह पद लगभग एक साल से खाली था। इस पद पर नियुक्ति के लिए सोमवार को साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार कमेटी ने अपना निर्णय सोमवार को ही दे दिया था। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि आने वाले दिनों में ऊर्जा निगमों में नियुक्ति के लिए जो साक्षात्कार होंगे उसके परिणाम अगले दिन ही जारी कर दिए जाएंगे। पुरुषोत्तम सिंह वर्तमान में यूजेवीएनएल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (आपरेशन एंड मेंटेनेंस) के पद पर कार्यरत हैं।


बीपी पांडेय ऊर्जा निगमों में स्वतंत्र निदेशक नामिक
देहरादून(ब्यूरो)। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीपी पांडेय को तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल) में स्वतंत्र निदेशक नामित किया गया है। पांडेय तीनों निगमों की बोर्ड मीटिंग में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भाग लेंगे। इस संबंध में ऊर्जा सचिव राधिका झा की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed