फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   होम्योपैथिक डाक्टर भी लिख सकेंगे ऐलोपैथिक दवाएं होम्योपैथिक निदेशक ने

होम्योपैथिक डाक्टर भी लिख सकेंगे ऐलोपैथिक दवाएं होम्योपैथिक निदेशक ने

Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
होम्योपैथिक डाक्टर भी लिख सकेंगे ऐलोपैथिक दवाएं   होम्योपैथिक निदेशक ने
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी ऐलोपैथिक दवाएं लिखे जाने की मंजूरी मिल सकती है। निदेशक होम्योपैथिक नसरीन फातिमा के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभागीय मंत्री इसके लिए तैयार हैं। प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

निदेशक होम्योपैथिक नसरीन फातिमा ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों के 60 फीसदी पद रिक्त हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी ऐलोपैथिक दवाएं लिखे जाने की मंजूरी मिलनी चाहिए। इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। वहीं, विभागीय मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों को इसकी मंजूरी मिल चुकी है। उत्तराखंड में भी इन प्रदेशों की तरह चिकित्सकों को ब्रिज कोर्स कराकर ऐलोपैथिक दवाएं खिलने की मंजूरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिज कोर्स छह महीने और साल भर का किया जा सकता है। महाराष्ट्र में एक साल का ब्रिज कोर्स करने वाले प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed