फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोडवेज प्रबंधन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

रोडवेज प्रबंधन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

Tue, 23 Jan 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को 30 जनवरी तक तृतीय एसीपी का लाभ देने, ग्रेड पे 4200 करने और ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में शारीरिक रूप से अक्षम हो चुके परिचालकों को कनिष्ठ लिपिक पद पर होने वाली डीपीसी में शामिल करने के आश्वासन पर उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने 30 जनवरी तक आंदोलन स्थगित कर दिया है।
इंपलाइज यूनियन ने प्रबंधन के साथ पूर्व में हुए समझौतों को लागू नहीं करने पर प्रबंधन को आंदोलन का नोटिस दिया था। यूनियन ने मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में 23 जनवरी से आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। प्रबंधन ने सोमवार को यूनियन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह और महामंत्री हरि सिंह ने कहा कि 26 साल से निगम में कार्यरत कर्मियों को 30 जनवरी तक तृतीय एसीपी का लाभ देने, दुर्घटना में शारीरिक रूप से अक्षम परिचालकों को कनिष्ठ लिपिक पदों की डीपीसी में शामिल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को हर महीने सात तारीख को वेतन जारी करने और सभी कर्मचारियों को उनके पद के अनुरूप कार्य लिए जाने का आदेश भी जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि प्रबंधन ने समझौता लागू नहीं किया तो एक फरवरी से मंडलीय प्रबंधक संचालन के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। समझौता वार्ता में रोडवेज प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा, गजेंद्र कठैत, क्रांति सिंह और यूनियन की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, महामंत्री हरि सिंह, विपिन वालिया, सुभाष मलिक, देवपाल, बालेश कुमार, योगेंद्र कुमार, आनंद कुकरेती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed