{"_id":"5a5d08024f1c1b9f268b49c5","slug":"181516046338-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में पासपोर्ट मेला 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में पासपोर्ट मेला 20 को
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
आप अगर पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो इस महीने अच्छा मौका है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय 20 जनवरी को देहरादून में मेला लगाने रहा है। पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी तक किया जा सकता है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक उत्तराखंड में पासपोर्ट आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए 20 जनवरी को हाथीबड़कला स्थित कार्यालय में मेला लगाया जाएगा। मेले में नए पासपोर्ट के अलावा नवीनीकरण कार्य भी होगा। इसके लिए 15 जनवरी की शाम से अपाइंटमेंट जारी करने शुरू कर दिए हैं। पासपोर्ट आवेदन की फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है। इसके अलावा चालान के जरिये स्टेट बैंक आफ इंडिया में फीस जमा करने की सुविधा है। ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी तक किया जा सकता है। मेले में आवेदकों को अपॉइंटमेंट के हिसाब से मौका दिया जाएगा।
साथ जरूर लाएं: मेले में आने वाले आवेदकों को अपॉइंटमेंट स्लिप का प्रिंट आउट और सभी दस्तावेजों की मूल और फोटो कापी साथ लानी होगी। जिन्होंने बैंक में फीस जमा की है उसकी मूल रसीद लानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
तत्काल पासपोर्ट नहीं बनेंगे: मेले के दिन तत्काल, पीसीसी एवं ऑनलाइन होल्ड आवेदकों के पासपोर्ट नहीं बनाए जाएंगे।
यहां करें पूछताछ : पासपोर्ट संबंधी जानकारी के लिए आवेदक टोल फ्री नंबर 18002581800 और 01352652160 और 2652165 पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
222.श्चड्डह्यह्यश्चशह्म्ह्लद्बठ्ठस्रद्बड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ
---
मेले में अपाइंटमेंट वाले आवेदकों की पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट आने पर पासपोर्ट जारी कर दिए जाएंगे।
- ऋषि अंगरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी