फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उपनल से भर्ती के खिलाफ सचिवालय कूच

उपनल से भर्ती के खिलाफ सचिवालय कूच

Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
उपनल से भर्ती के खिलाफ सचिवालय कूच
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में जूनियर व सहायक इंजीनियर के पदों पर उपनल से भर्ती के विरोध में बेरोजगार डिप्लोमाधारकों ने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। यहां बेरोजगार डिप्लोमाधारकों ने जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने तकनीकी पदों पर उपनल के बजाए आयोग से भर्ती कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को उत्तराखंड बेरोजगार डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ से जुड़े बेरोजगार डिप्लोमाधारक बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि हाल ही में जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर के 105 व सहायक इंजीनियर के दो पदों पर भर्ती को विज्ञप्ति जारी हुई है। इनकी उपनल से अस्थाई भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी पदों पर भर्ती उपनल के माध्यम से नहीं, बल्कि आयोग द्वारा की जाए। पुरुषोत्तम ने कहा कि उपनल में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को तरजीह दी जाती है। ऐसे में कई योग्य उम्मीदवार दौड़ से बाहर हो जाएंगे। कनिष्ठ अभियंता के सभी पदों पर स्थायी भर्ती के लिए समस्त विभागों के रिक्त पदों को विज्ञापित करने की मांग भी उन्होंने की। इंजीनियरिंग संस्थान में लैब असिस्टेंट व इंस्ट्रक्टर व आईटीआई में प्रवक्ता के पदों पर भी नियमित नियुक्ति की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर व सहायक इंजीनियर के पदों पर मेरिट के आधार पर भी सीधी भर्ती न की जाए। पुरुषोत्तम ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो युवा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस दौरान कुलदीप चौहान, सरवीन राणा, नवीन चौहान, कुलदीप राठौर, कपिल राठौर, महेंद्र, अरविंद चौहान, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed