फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुख्यमंत्री ने लांच किया अपने नाम का एप

मुख्यमंत्री ने लांच किया अपने नाम का एप

Sat, 16 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लांच किया अपने नाम का एप
मुख्यमंत्री ने लांच किया अपने नाम का एप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश की जनता अब स्मार्टफोन से सीधे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से संवाद कर सकती है। गुड गर्वेनेंस और जनता से बेहतर संवाद करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपना एप लांच किया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर त्रिवेंद्र सिंह रावत टाइप कर डाउनलोड किया जा सकता है। एप के संवाद को अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में पढ़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री के इस एप पर जनता सीधे संवाद करने के साथ ही समस्याओं व शिकायतों को रख सकेगी। शिकायतों को सुनने के बाद त्वरित निस्तारण भी होगा। एप के माध्यम से देश के किसी भी कोने से सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ा जा सकेगा। शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जाएगी। एप के जरिए समाधान पोर्टल पर भी शिकायतें और सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा एप पर सरकारी योजनाओं की जानकारी सरकार की योजनाओं की जानकारीए उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में एप से जानकारी मिल सकेगी। एप पर मुख्यमंत्री द्वारा किए ट्वीट देखे जा सकते हैं। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों व एसएसपी के फोन नंबर भी मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है। युवा वर्ग सीधे तौर पर एप के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकते है। मुख्यमंत्री के दैनिक भ्रमण और कार्यक्रमों की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी। एप से अपने आसपास और क्षेत्र की किसी भी घटना या कार्यक्त्रस्म की सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed