{"_id":"594feb754f1c1b16058b45b6","slug":"181498409845-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी-घनसाली-च मियाला सड़क हुई जोखिमभरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी-घनसाली-च मियाला सड़क हुई जोखिमभरी
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी-घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग जोखिमभरा बना हुआ है। चारधाम यात्रियों से लेकर स्थानीय लोग सड़क पर बने गड्ढों एवं उड़ रही धूल के बीच सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि टिपरी से गडोलिया के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग खंड सड़क सुधारीकरण काम कर रहा है, लेकिन कार्य की धीमी गति एवं कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री और दिक्कतें खड़ी कर रही है।
टिहरी-घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर प्रत्येक दिन हजारों वाहन दौड़ते हैं। वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान इनकी संख्या दोगुनी हो गई है, लेकिन डैम टॉप के पास टिपरी की ओर, बड़कोट, छोलगांव, नंदगांव, पिपलडाली, असेना, पडागली, गोजियाणा, घनसाली पुरानी तहसील, गैस एजेंसी, सिल्यारा, श्रीकोट, चमियाला समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर डामर उखड़ने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। नालियां बंद होने से बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। कई स्थानों पर मिट्टी और पत्थर बिखरे पड़े हैं। कुछ माह से टिपरी से गडोलिया के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर सड़क सुधारीकरण का काम कर रहा है। बावजूद कार्य की धीमी गति के होने के चलते अभी तक केवल पैराफिट का निर्माण ही चल रहा है।
कोट
मार्ग के डामरीकरण के लिए 30 करोड़ स्वीकृत हैं। वर्तमान में पैराफिट, नालियाें का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोगों को आवागमन में परेशानियां न हो। डामरीकरण कार्य बरसात निपटने के बाद हो पाएगा।
विज्ञापन
-जितेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर।