फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said 18 thousand polyhouse will be built in a year, one lakh will get employment

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- साल में बनाएंगे 18 हजार पॉलीहाउस, एक लाख को मिलेगा रोजगार

Tue, 18 Jul 2023 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 18 Jul 2023 05:52 PM IST
सार

निरंजनपुर सब्जी मंडी में आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उनका परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said 18 thousand polyhouse will be built in a year, one lakh will get employment
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी समिति की ओर से आयोजित किसान सम्मान एवं लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय कार्य करने वाले 23 किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक साल के अंदर प्रदेश में 18 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे एक लाख लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कुआंवाला-डोईवाला मार्ग पर स्थित दंडेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण करने की भी घोषणा की।

विज्ञापन


निरंजनपुर सब्जी मंडी में आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उनका परीक्षण किया जाएगा। मंडी समिति को उन्होंने शीघ्र ही इनका प्रस्ताव भेजने निर्देश दिए। कहा, किसानों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि के क्षेत्र में तमाम अनुसंधान हो रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी ‘एक जिला और दो उत्पाद’ पर कार्य किया जा रहा है। हमारे श्री अन्न को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी बोले- नारकोटिक्स ड्रग्स तस्करी में अब तक 742 आरोपी गिरफ्तार, स्कूलों में पढ़ाएंगे विषय
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, राज्य में किसानों को तीन लाख और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक के तहत 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। सेब, कीवी, तेजपत्ता, तिमूर मिशन पर कार्य किए जा रहे हैं। सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए छह ऐरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। काशीपुर में ऐरोमा पार्क बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली,खजानदास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल गोयल, अध्यक्ष मंडी समिति कुलदीप बुटोला, सचिव विजय थपलियाल, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पुंडीर मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मंडी समिति की ओर से सहभोज का आयोजन भी किया गया। जिसमें पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। मुख्यमंत्री ने भी सभी के साथ पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया।

इन किसानों को किया सम्मानित
चरण सिंह कंडारी कारगी, जय राज सिं रावत इठारना दीपक उपाध्याय नकरौंदा, कलम सिंह रावत इठारना, विनोद सिंह चौहान मेहूंवाला, अनिल चौहान पेलियो, मंगल सिंह चौहान मालदेवता, बसंत सिंह द्वारा, संतपाल आढ़ती, अर्जुन गुनियाल नकरौंदा, मंगल सिंह खैरी मानसिंह, राम स्वरूप तुंतोवाला, प्रेमचंद शर्मा अटाल, विराणा चकरौता, मेहर चंद चकरौता, पूजा गौड़ चकरौता, महेंद्र सिंह मेहूंवाला, आशीष व्यास मालदेवता, भूपेश उनियाल ढौंक, रोहित भट्ट मालदेवता, भरत सोलंकी सौडा सरोली, विक्रम सिंह चौहान पित्थूवाला, माया राम हरभजवाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed