फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 feet long cake will cut in uttarakhand foundation day 2017 celebration

18 फीट लंबा केक काटकर मनेगा उत्तराखंड का 'बर्थ डे', बॉलीवुड नाइट में बिखरेगा सुरों का जादू

Thu, 02 Nov 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
 18 feet long cake will cut in uttarakhand foundation day 2017 celebration

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में होने वाली बॉलीवुड नाइट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 फीट का केक काटेंगे। बलूनी क्लासेज की ओर से यह केट काटकर राज्य स्थापना का जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में कैलाश खेर समेत कई विभूतियों को अमर उजाला की ओर से ‘उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान’ भी प्रदान किया जाएगा। नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली बॉलीवुड नाइट की शुरुआत 18 फीट का केक काटने के साथ होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैलाश खेर, नेहा खंकरियाल, सोनिया आनंद और गायक वसीम खान दर्शकों से रूबरू होंगे। कैलाश खेर समेत कई विभूतियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ‘उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान’ देंगे। वहीं, कलाकार बॉलीवुड के नए-पुराने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों के साथ काटेंगे केक
इनरव्हील क्लब की ओर से आज अमर उजाला उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत प्रेमपुरा माफी स्थित मनुर्भाव स्कूल में केक काटकर जश्न मनाया जाएगा। आयोजक रमा गोयल ने बताया कि शाम चार बजे से स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. मुकुल शर्मा का टॉक शो भी आयोजित किया जाएगा। स्कूली बच्चों को जानकारी देने के साथ ही वह उनके सवालों के जवाब देकर जिज्ञासा भी शांत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed