फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   176 people were bitten by dogs in a week

Dehradun News: एक सप्ताह में 176 लोगों को कुत्तों ने काटा

Mon, 01 Sep 2025 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 01 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
176 people were bitten by dogs in a week
शहर में कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह में 176 लोग कुत्तों के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाने के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचे। शहरवासी नगर पालिका से सड़कों पर घूम रहे आक्रामक कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। लगातार बारिश के बीच विकासनगर में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। उप जिला अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर 176 लोगों को एआरवी लगाई गई। इनमें सड़क पर घूमने वाले और पालतू कुत्तों दोनों के काटने के मामले शामिल हैं। ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि हर गली में 10-12 कुत्ते घूम रहे हैं। लोग भी अपने पालतू कुत्तों को सड़क पर छोड़ देते हैं। सड़क पर घूमते कुत्ते आते-जाते लोगों को काट रहे हैं। नगर पालिका को आक्रामक कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए अभियान चलाना चाहिए। हिंदू जनजागृति मंच के अध्यक्ष सुशील साहू कुक्की ने कहा कि विकासनगर में अधिकतर बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं। कुत्ते काटने के लिए बच्चों की ओर दौड़ते हैं। आक्रामक कुत्तों के कारण कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed