फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़कों से तीन दिन में हटाएं मलबा

सड़कों से तीन दिन में हटाएं मलबा

Thu, 16 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सड़कों से तीन दिन में हटाएं मलबा
सड़कों से तीन दिन में हटाएं मलबा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता मेें नगर निगम में बैठक हुई, जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मेयर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की ओर से सड़कों के निर्माण के संबंध में जानकारी नहीं दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

मेयर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को विभाग के स्वामित्व की सड़कों पर जल्द पैच वर्क कराने और सड़कों की चौड़ाई के लिए नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों के किनारे नालियां बनाते समय टाइलें लगायी जा रही हैं जिसमें बीच में स्थान नहीं होने की वजह से कर्मचारियों को सफाई में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 20-25 फिट की दूरी पर लोहे का जाल लगाया जाए ताकि नालियों की सफाई की जा सके। साथ ही हिदायत दी कि शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर फैलाए गए मलबे को तीन दिनाें में हटाएं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मलबे का निस्तारण तीन दिनों में कर दिया जाएगा। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा, बलराम मिश्रा, राजेश कुमार, जेएस चौहान, अनुपम भटनागर, वीपी नौटियाल आदि अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed